मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर

बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर उस वक्त हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से उतरते ही बाइक सवार हमलावरों ने शोएब की कार को घेर लिया। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर दो तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 25 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। कार पर जगह-जगह बुलेट के निशान हैं। वारदात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से पांच खाली कारतूस बरामद हुए हैं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शोएब किदवई को नगर कोतवाली पुलिस तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *