राजस्थान में हर सीएचसी पर ईसीजी टैक्नीशियन लगेंगे:जयपुर के प्रमुख बड़े हॉस्पिटलों में एक भी पोस्ट नहीं; कर्मचारी संघ की मांग SMS, ट्रोमा समेत अन्य हॉस्पिटलों में भी स्वीकृत हो स्थायी पद

देश में थ्रोम्बोसिस (खून का थक्का जमने संबंधि बीमारी) और उससे होते हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसे देखते हुए भजनलाल सरकार ने राजस्थान के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के स्तर पर इसके प्रारंभिक इलाज की सुविधा विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए हर सीएचसी स्तर पर ईसीजी टैक्नीशियन लगाए जाएंगे। सरकार के इस फैसले का राजस्थान ईसीजी टैक्नीशियन कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि- सरकार सीएचसी स्तर पर ईसीजी टैक्नीशियन नियुक्त कर रही है, जिसका मरीजों को फायदा होगा, लेकिन बड़े हॉस्पिटलों में इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जयपुर के ही प्रमुख बड़े हॉस्पिटलों ट्रोमा सेंटर, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, एसएमएस हॉस्पिटल, जे.के. लोन हॉस्पिटल, जनाना हॉस्पिटल चांदपोल में ईसीजी टैक्नीशियन का एक भी पद स्थायी तौर पर नहीं है। यहां तमाम कर्मचारी या तो मेडिकल कॉलेज से एडहोक में लगे है या फिर भी संविदा पर। वहीं जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर बने सेटेलाइट हॉस्पिटलों में भी ईसीजी टैक्नीशियन का एक भी स्थायी पद स्वीकृत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *