ऑस्ट्रेलियाई युवक का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 10 हजार डॉलर (करीब 8 लाख 30 हजार रुपए) ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर और रुपयों की डिमांड की। ठगों से परेशान युवक ने पुलिस को सुसाइड करने की बात कही। इसके बाद पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर केवल 30 मिनट में उनके ठिकाने तक पहुंच गई। हालांकि ठग उससे पहले ही फरार हो गए थे। फिलहाल सामने आया है कि ठग अपनी पत्नी के जरिए ऑस्ट्रेलियाई युवक को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ठगों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। मामला अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस को कॉल पर कहा, मैं सुसाइड कर रहा हूं
गोविंदगढ़ थानाधिकारी नेकीराम ने बताया- ऑस्ट्रेलिया से एक युवक का कॉल आया था। युवक रोते हुए बोला था- ‘हेलो सर, साइबर ठग मेरा न्यूड वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैं लाखों रुपए उन्हें ट्रांसफर कर चुका हूं। अब मेरे पास पैसे भी नहीं हैं, लेकिन साइबर ठग धमकी दे रहे हैं। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, प्लीज मुझे बचाइए।’ युवक ने बताया कि ठग ने मीनाक्षी के नाम से फेक आईडी बनाई थी। इस आईडी से उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। ठग ने वॉइस कॉल पर भी बात की। इसके बाद फेसबुक पर वीडियो कॉल कर न्यूड महिला ने उसे कपड़े उतारने के लिए कहा। इस दौरान महिला ठग ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। अलग-अलग बार में 10 हजार डॉलर अपने अकांउट में ट्रांसफर करवाए। ठगों के ठिकाने तक पहुंची पुलिस इसके बाद युवके के दिए गए नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर गांव फाहरी में फकरुद्दीन के मकान पर दबिश दी। तब मकान के पास से दो लड़के निकलकर खेतों में भाग गए। मकान में दो महिलाएं दिखीं, जिनसे पूछताछ की तो वे गाली-गलौज कर शोर मचाने लगीं और मोबाइल गेट के पास फेंककर भाग गईं। पत्नी से करवाता था ठगी
जांच में सामने आया कि ठग विदेशी नागरिक को अपनी पत्नी से फोन करवाता था। पैसे नहीं देने पर पुलिस में शिकायत और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देती थी। दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
साइबर ठग साहिल पुत्र फकरुदीन मेव, वकील खां पुत्र फकरुदीन मेव, बसमीना पत्नी फकरुदीन मेव और सकूनत पत्नी वकील खां मेव निवासी फाहरी, थाना गोविन्दगढ़ (अलवर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


