कोरबा में 9 वाहन, 700 घनमीटर रेत जब्त:जिला खनिज जांच दल ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर की कार्रवाई

कोरबा में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला खनिज जांच दल ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई कटघोरा और छुरी इलाकों में की गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त कुल 9 वाहन जब्त किए गए। जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी मशीन, 1 चैन माउंट मशीन और 1 टिप्पर शामिल हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 700 घनमीटर रेत भी जब्त की गई है। खनिज नियमों के तहत संबंधित संचालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध खनन और परिवहन पर जिला खनिज जांच दल की सख्त निगरानी जिला खनिज जांच दल की ओर से मिट्टी, रेत और कोयला जैसे खनिजों से संबंधित अवैध उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगी जांच अभियान जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और नियमों का पालन किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *