चंडीगढ़ PU ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख:24 फरवरी तक फीस जमा करे, सभी को फायदा, 3 मार्च तक फॉर्म जमा करे

चंडीगढ़ में छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 24 फरवरी तक बिना लेट फीस के अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले यह तारीख 16 फरवरी थी। अगर कोई छात्र 24 फरवरी तक फॉर्म नहीं भर पाता है, तो वह 2,710 रुपये लेट फीस देकर 3 मार्च तक फॉर्म जमा कर सकता है। पहले लेट फीस के साथ आखिरी तारीख 23 फरवरी तय थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। जानिए किन छात्रों को मिलेगा फायदा चाहे छात्र ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ रहे हों, सभी को इसका फायदा मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि कई छात्र तकनीकी दिक्कतों, दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। पीयू प्रशासन ने छात्रों को कहा….. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को कहा गया कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। साथ ही परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, फीस और अन्य अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहें। तारीख बढ़ने से हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें तैयारी के साथ-साथ फॉर्म भरने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *