नाइजीरियन स्टूडेंट को ओवर स्टे करते हुए पकड़ा:वीजा समाप्त होने के बावजूद घूम रहा था, सीआईडी की टीम ने डिटेंशन सेंटर भेजा

अजमेर में सीआईडी की टीम ने ओवर स्टे कर रहे नाइजीरियन स्टूडेंट को पकड़ा है। जिसे गृह विभाग द्वारा डिटेंशन सेंटर में प्रतिबंध किए जाने के आदेश दिए गए। सीआईडी की टीम में गृह विभाग के आदेश पर जिला पुलिस की सहायता से नाइजीरियन स्टूडेंट को अलवर के डिटेंशन सेंटर में भेजा है। सीआईडी की टीम मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सीआईडी एडिशनल एसपी राजेश मीना ने बताया कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध रूप से निवास करने वाले एवं ओवर स्टे करने वाले विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीआईडी टीम अजमेर को एक सूचना प्राप्त हुई थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि नाइजीरियन स्टूडेंट नजीब इशा लावन द्वारा भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर में एमएससीआईटी में ऑनलाइन प्रवेश लेकर स्टूडेंट वीजा प्राप्त किया गया था। नाइजीरियन स्टूडेंट 6 सितंबर 2023 को भारत में आया लेकिन यूनिवर्सिटी में उपस्थित नहीं हुआ था। पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में विभिन्न स्थानों पर रहते हुए वेद वीजा समाप्त होने के बावजूद वीजा नियमों का उल्लंघन किया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि विदेशी छात्र द्वारा भारत में भी किसी भी एफआरओ क्षेत्राधिकार में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। इसकी सूचना मिलने पर सीआईडी अजमेर की टीम ने विदेशी स्टूडेंट को पकड़ लिया। जिसकी सूचना राजस्थान गृह विभाग को दी गई। जिसे डिटेंशन सेंटर भेजने के आदेश जारी किए। एडिशनल एसपी मीना ने बताया कि 12 फरवरी को जिला पुलिस की सहायता से नाइजीरियन स्टूडेंट को डिटेंशन सेंटर अलवर भेजा गया। अब मामले में विदेशी नागरिक को भारत से डिपोर्ट किए जाने और ब्लैक लिस्ट के जाने के कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *