अजमेर में एक व्यापारी की स्कूटी से 5 लाख नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों के द्वारा व्यापारी की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लॉक टावर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। विकास कॉलोनी फायसागर रोड निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी अनाज मंडी पड़ाव क्षेत्र में दुकान है। उसने पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से 3 लाख 50 हजार विड्रोल कर दुकान पर आ गया था। दुकान पर भी 1 लाख 50 हजार नगद पड़े हुए थे। पीड़ित ने बताया कि कुल 5 लाख लेकर अपने दुकान मंगल कर शादी समारोह में गया था। परिचित को शादी समारोह के बाहर ही शादी का लिफाफा पकड़ कर स्कूटी पर बैठकर कैसरगंज दूध की देरी पर पहुंचा था। दूध लेने जाने से पहले उसने स्कूटी में पैसे चेक किए थे। पैसे सुरक्षित होने पर दूध लेने चला गया। करीब 2 मिनट बाद वापस आया और दूध डिक्की में रखा तो थैले से 5 लाख रुपए गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उसने इसकी शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के अनुसार बदमाशों के द्वारा उसकी रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है।


