अबोहर में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत:ओवरब्रिज के नीचे मिला शव, पिछले 12 साल से रह रहा, पुलिस कर रही जांच

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर थाना नंबर-1 की पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें ओवरब्रिज के नीचे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे सोनू ग्रोवर और अपनी टीम के साथ तुरंत ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, जहां व्यक्ति मृत पड़ा था। मृतक की पहचान संत नगर निवासी कादिया उर्फ प्रेम के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। नरूला के अनुसार, वह पिछले 12-13 सालों से इसी इलाके में रहता था। मौत के कारण नहीं हो सके स्पष्ट बिट्टू नरूला ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत बीमारी से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लाल चंद ने जानकारी दी कि नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों के आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *