संयमी इंदुमती की विन्यांजलि सभा आज:कल समता पूर्वक हुआ था समाधीमरण

संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 10 प्रतिमा धारी संयमी इंदुमती का सोमवार को समता पूर्वक समाधि मरण हो गया।
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने बताया कि मीरामार्ग के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रसिद्ध समाज सेवी परम मुनि भक्त सुशील पहाड़िया की गृहस्थ जीवन की बहन थी। संयमी इंदुमती का संलेखना पूर्ण उत्कृष्ट समाधि मरण अर्हम योग प्रणेता मुनि 108 प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में गायत्री नगर महारानी फार्म के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दोपहर 12:29 बजे हो गया। जिनकी डोल यात्रा गाजे बाजे के साथ दोपहर 2:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म से गायत्री नगर मोक्ष धाम ले जाई गई। जहां पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। संघ के संयमी भाईयों ब्रह्मचारियों और उनके गृहस्थ जीवन के पुत्र मनीष बज ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन बन्धु शामिल हुए। राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि 66 वर्षीय, 10 प्रतिमा धारी संयमी इंदुमती का गृहस्थ जीवन का नाम इंद्रा बज धर्म पत्नी स्वर्गीय सूर्य प्रकाश बज था। ये प्रतापनगर के श्योपुर की निवासी थी। ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है। इनकी उत्कृष्ट संलेखना अर्हम योग प्रणेता 108 प्रणम्य सागर महाराज ससंघ सानिध्य हुई |
इंद्रा बज ने 7 प्रतिमा गुणायतन प्रणेता 108 प्रमाण सागर महाराज से अंगीकार की थी। इसके बाद 10 प्रतिमा अर्हम प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज से ली। करीब 5 वर्ष तक मुनियों आर्यिकाओं त्यागियों व्रतियों की आहार विहाराद्दी में उत्कृष्ट सेवाओं के साथ अध्ययन पठन भी अनवरत रूप से अपने कर्मों की निर्जरा करते हुए अपनी आत्मा के उत्थान के लिए प्रयासरत रही।
विन्यांजलि सभा मंगलवार को मीरामार्ग के आदिनाथ भवन पर
आदिनाथ दिगंबर जैन समिति मीरा मार्ग के मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि 10 प्रतिमा धारी संयमी इंदुमती की विन्यांजलि सभा सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से आज, मंगलवार को शाम को 7 बजे मानसरोवर मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *