बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट की बाइक स्लिप हो गई। इससे बाइक समेत पास से गुजर रही नहर (माइनर) गिर गया। डूबने से स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के बोर चारणान् गांव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। आसपास के लोगों ने तैरता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखारों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला। शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना आकली गांव निवासी महेंद्र कुमार (17) पुत्र मोहनलाल 12वीं क्लास में पढ़ता है। शुक्रवार को बोर्ड एग्जाम शुरू हुए। पहला एग्जाम अंग्रेजी का देने के लिए गांव से बाइक पर बोर चारणान गांव रवाना हुआ। बीच रास्ते सड़क पर गोलाई आ जान से बाइक स्लिप हो गई। इससे स्डूेंट बाइक समेत नहर में गिर गया। करीब एक घंटे बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने नहर में तैरता देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। साथ ही पुलिस को भी बताया गया। युवक के परिजनों को बुलाया गया। स्थानीय गोताखारों ने नहर में उतरकर स्टूडेंट के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया। धोरीमन्ना पुलिस ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बोर्ड का पहला एग्जाम देने जा रहा था स्टूडेंट महेंद्र बोर्ड का एग्जाम देने के लिए जा रहा था। बीच रास्ते में हादसे में उसकी मौत हो गई। एग्जाम सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक था।


