जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी

जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट अब असर दिखाने लगा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से आ रही शिकायतों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सफाई व्यवस्था, सीवर ओवरफ्लो, कचरा उठान और सार्वजनिक सुविधाओं की खामियों को लेकर लोगों ने अपनी बात इस मंच के जरिए रखी, जिसके बाद कई स्थानों पर मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किए गए। इससे आमजन में राहत और प्रशासन के प्रति भरोसा दोनों बढ़ा है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान घाट गेट निवासी संतोष ने पीपलेश्वर मंदिर के आसपास फैली गंदगी की शिकायत की। उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन प्रवेश मार्ग के पास जमा कचरे से बदबू फैल रही है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। टूटा नाला कवर बना हादसे का खतरा मालवीय नगर के वाजिद खान ने टूटे नाले के ढक्कन को लेकर चिंता जताई। जलभराव के दौरान नाला दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। महीनों से बंद एस्केलेटर, बुजुर्गों को परेशानी टोंक फाटक क्षेत्र से विजेंद्र ने सार्वजनिक एस्केलेटर के 7–8 महीनों से बंद पड़े होने की जानकारी दी। एस्केलेटर बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मरम्मत कर इसे चालू करवाने की मांग की है। कचरा नहीं उठने से बढ़ी सड़ांध रामगंज निवासी शाहरुख ने इलाके में नियमित कचरा उठान नहीं होने की शिकायत की। सड़कों किनारे कचरे के ढेर लगने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। जहां शिकायत, वहां समाधान सिंधी कैंप में ओवरफ्लो सीवर लाइन दुरुस्त सिंधी कैंप क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। लीकेज को ठीक कर लाइन को सुचारु किया गया, जिससे सड़क पर बह रहा गंदा पानी रुक गया और लोगों को राहत मिली। सिंधी कॉलोनी में सड़क से हटाया गया सीवर मलबा बनी पार्क की सिंधी कॉलोनी से डॉ. निशि चंदनानी द्वारा सड़क पर पड़े सीवर मलबे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर भेजा। सफाई अभियान चलाकर मलबा हटाया गया और सड़क को साफ कराया गया। आज के ‘स्टार ऑफिसर’: हिरो गुजराती त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समाधान के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती को स्थानीय लोगों ने ‘पब्लिक का स्टार’ चुना। शिकायत मिलते ही टीम भेजकर समस्या का समाधान करवाने से क्षेत्रवासियों में संतोष देखा गया। भास्कर समाधान लगातार यह साबित कर रहा है कि जब नागरिक अपनी आवाज संगठित रूप से उठाते हैं तो प्रशासन भी सक्रिय होता है। शहर में हो रही त्वरित कार्रवाई से यह साफ है कि जिम्मेदार विभाग अब सार्वजनिक सुविधाओं को सुधारने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 2.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 3.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 4.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 5.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 6.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 7.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 8.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 10.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *