विदेश में मृत श्रमिक के परिवार को मिला बकाया:डीडवाना प्रशासन की पहल पर मिली 2 लाख रुपए से अधिक राशि

डीडवाना जिला प्रशासन ने विदेश में मृत श्रमिकों के परिवारों को उनके कानूनी बकाए का भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर ने मकराना निवासी मोहम्मद सलीम के परिजनों को 2 लाख रुपए से अधिक की राशि का चेक सौंपा। यह पहल डॉ. महेंद्र खड़गावत के मार्गदर्शन में की जा रही है। जिला प्रशासन विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर इन परिवारों तक उनका अधिकार पहुंचा रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि मोहम्मद सलीम की रियाद में काम के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनकी 2 लाख 71 हजार 380 रुपए की कानूनी बकाया राशि का चेक उनकी पत्नी जुबेदा बेगम को प्रदान किया गया। खटनावलिया ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन आमजन के प्रति संवेदनशील है और विदेश में अपनों को खोने वाले परिवारों के कानूनी अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दूतावासों से निरंतर संपर्क कर शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *