उद्योग मंत्री बोले- बाड़मेर बालोतरा एक ही जिला मानता हूं:पूर्ववर्ती सरकार ने बिना सोच-समझे निर्णय लिए, रिव्यू रिपोर्ट आने के बाद होगा फैसला

उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने मीडिया बातचीत में कहा कि मैं बाड़मेर और बालोतरा जिलों को एक ही जिला मानता हूं। जिलों के सवाल पर कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना सोचे समझे और दूरदर्शिता को बिना ध्यान में रखे कई निर्णय गए उन सभी निर्णय का रिव्यू करने की आवश्यकता है। अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है। जैसे-जैसे रिपोर्ट आएगी। उसके हिसाब से निर्णय लिए जाएंगे। दरअसल, तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में 17 जिलों के नए बनाने की घोषणा कर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था। इससे 33 जिलों को बढ़कर 50 जिले हो गए। सरकार बदलने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा उन सभी निर्णयों पर रिव्यू के लिए कमेटिया बनाई गई है। जिलों पर कमेटी ने रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। लेकिन सरकार रिपोर्ट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। उद्योग मंत्री के के विश्वोई ने सोमवार शाम को मीडिया से बातचीत करने के दौरान एक सवाल पर कहा रामसर एसडीएम अनिल जैन के पक्ष में लोग मिलने आए थे। इस पूरे मामले की संपूर्ण जानकारी के बाद ही पूरा मामला ध्यान में चलेगा कि इसकी क्या सत्यता है। इस पर किस तरीके से अगला कदम लेना चाहिए। पूरी जानकाी जुटाने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। बॉर्डर से जुड़ा मामला होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बिल्कुल भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता, सरकार हम सभी लोग सीमी की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील और गंभीर रहे है। जैसे पूरी जानकारी, पूरी रिपोर्ट का अध्ययन हो जाएगा इसके बाद औपचारिक टिप्पणी करेंगे। राइजिंग राजस्थान को लेकर बाड़मेर में कोई विशेष सौगात को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट का एक फॉर्मूला दिया है। जो उसकी सोच रही है। अलग-अलग जगहों पर लुप्त होती हुई कलाएं, उद्योग धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर है। वैसे उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए इस सोच को ध्यान में रखा है। यदि बाड़मेर जिले की चर्चा करें बाड़मेर और बालोतरा मैं दोनों जिलों को एक ही जिला मानता हूं। रिफाइनरी जैसा एक बड़ा प्रोजेक्ट देकर शिलान्यास किया। लंबे हाइवे जो तीन रिफाइनरी को जोड़ता है। जामनगर, पचपदरा अमृतसर रिफाइनरी इन तीन रिफाइनरी को जोड़ने सहित दोनों उपहार आने वाले रिफाइनरी से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर हो या आने वाले समय में ऑयल फील्ड की बात करों। या सोलर से रिलेटेड बात करों। बाड़मेर और बालोतरा की धरती पर खूब बड़ा काम आने वाला है। पूरे प्रदेश के अंदर 35 लाख करोड़ का जिम्मेदारी पूर्वक की चर्चा की। उन्होंने दो सालों में जनता के बीच रिपोर्ट लेकर आएगे। ठीक दो साल बाद फिर से राइजिंग राजस्थान का प्रोग्राम करके। राजस्थान को विश्व के नक्शे में एक समृद्ध, विकसित राजस्थान और विकसित भारत श्रृखला के रूप में जोड़ने का काम सीएम भजनलाल शर्मा कर रहे है। पूववर्ती सरकार ने नए जिले में बनाए आपका यह बयान बाड़मेर और बालोतरा को एक ही मानता हूं यह किस ओर इशारा कर रहा है सवाल पर मंत्री ने कहा कि देखिए पूवर्वर्ती सरकार ने बिना सोच-समझे कार्य और कदम उठाए गए। ऐसे निर्णय लिए गए उनको भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही मंत्रीपरिषद की मीटिंग में पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े हुए विषय, दूरदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय पर रिव्यू ओर विचार करने की आवश्यकता है। उसके लिए अलग-अलग कमेटिया बनाई गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट जैसे-जैसे अलग-अलग विषय पर पेश करेगी। उसी हिसाब से निर्णय लिए जाएगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *