चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों की इजाजत:शिवकुमार ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी,कर्नाटक सरकार ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इसकी जानकारी X पर दी है। कुछ शर्तों के साथ IPL मैच कराए जाएंगे। टिकटिंग, भीड़ नियंत्रण और स्टेडियम में प्रवेश से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने X पर इसकी जानकारी दी शिवकुमार ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा , बेगंलुरु और कर्नाटक के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर हैं। खेल और उसके प्रशंसकों के हित में कैबिनेट ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों की अनुमति देने का फैसला लिया है। जबकि सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा रिपोर्ट की सिफारिशों को सख्ती से लागू किया जाएगा। जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के आजीवन सदस्य शिवकुमार ने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी। इससे पहले कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भी पुष्टि की थी कि राज्य कैबिनेट ने डी’कुन्हा रिपोर्ट की सिफारिशों के अनुसार KSCA को IPL आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इन सिफारिशों में अधिकतम 35,000 दर्शकों की सीमा और अन्य सुरक्षा दिशा-निर्देश शामिल हैं। RCB सभी मुकाबले यहीं खेल सकती है टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है, ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी 7 घरेलू मुकाबले यहीं खेल सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं मिले हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले भी इस स्टेडियम को नहीं दिए गए थे और ज्यादातर मैच, फाइनल सहित, शहर के बाहरी इलाके में स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कराए गए थे। बेंगलुरु पिछले महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी नहीं कर पाया और आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू में भी इसका नाम शामिल नहीं है। बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB ने 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था, लेकिन खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। ———————— यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस ने विराट की टीम को नहीं दिया स्टेडियम:RCB ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की डिमांड की थी, MI ने इनकार किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL 2026 सीजन में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड नहीं बना पाएगी। मुंबई इंडियंस (MI) ने इस स्टेडियम के इस्तेमाल के लिए जरूरी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, MI ने RCB को आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी नहीं किया, जिसके कारण यह विकल्प फिलहाल खत्म हो गया है। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली RCB टीम का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *