सिरोही में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:तेज रफ्तार में हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

सिरोही जिले के शिवगंज थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पुराने हाईवे पर पुराने टीवी अस्पताल के सामने हुई। सूचना मिलते ही शिवगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और लोगों के पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक की पहचान शिवगंज तहसील के राडबर निवासी जोर सिंह पुत्र जय सिंह के रूप में की। पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचित कर उन्हें शिवगंज के सरकारी अस्पताल बुलाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *