रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग सड़क पास कर रहे थे। तब ही तेज स्पीड में आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। वे बैंक में पेंशन लेने गए थे। हादसा अलवर के लक्ष्मणगढ़ का है। लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया- शहदका गांव निवासी छुट्टन राम सैनी (60) पुत्र छाजूराम माली सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने गांव मौजपुर से पीएनबी बैंक में वृद्धावस्था पेंशन लेने गए थे। सड़क पार करते समय बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिवार को सौंपा गया। मृतक के बेटे मुकेश सैनी ने बताया- पिता पेंशन लेने के बाद बैंक से बाहर सड़क के पास खड़े थे। तब तेज स्पीड में आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दी।


