बिलासपुर-कटनी रूट पर कोयले से भरी मालगाड़ी में आग:हर्री स्टेशन की घटना, दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे में काबू पाया, फिर ट्रेन आगे हुई रवाना

बिलासपुर-कटनी रूट पर हर्री रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी एक मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। यह घटना पेंड्रारोड से आगे हर्री स्टेशन परिसर में हुई। सूचना मिलते ही नगरपालिका पेंड्रा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रेलवे स्टेशन मास्टर ने तत्काल नगरपालिका पेंड्रा को घटना की जानकारी दी। दमकल चालक सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कोयले के ढेर में लगी थी, जिससे उसके फैलने का खतरा था। आग बुझने के बाद ट्रेनों का संचालन हुआ सामान्य आग बुझने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है। पेंड्रा-मरवाही जिले में कोयला परिवहन के दौरान गाड़ियों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *