पोल टूटा, कलदरी गांव में 6 दिन से बिजली गुल:पानी की टंकी खाली, स्कूल-संचार सेवा प्रभावित; ग्रामीण परेशान

कलदरी ग्राम पंचायत के अधीन काटेला फली गांव में पिछले छह दिनों से बिजली गुल है। एक बिजली का पोल टूटने के कारण यह स्थिति बनी है। इससे गांव में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजली न होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे संचार सेवा ठप है। गांव की सार्वजनिक पानी की टंकी में भी पानी नहीं भरा जा रहा, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। शाम ढलते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। यह पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्र होने के कारण पैंथर, रीछ और अन्य वन्यजीवों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे डिस्कॉम कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें नया ट्रांसफार्मर (डीपी) लेकर आना होगा, क्योंकि उनके पास इसे बदलने के लिए संसाधन नहीं हैं। पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता को कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली बहाल करने की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *