23 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:दो बार हुई प्रेग्नेंट, तो जबरन कराया अबॉर्शन, मारपीट का लगाया आरोप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव की अनंतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी कमलेश सिंह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को अनंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मई 2002 से दिसंबर 2025 तक आरोपी कमलेश सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि 9 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता की शिकायत पर अनंतपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे मालगांव बुडरापारा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कमलेश सिंह (उम्र 38 वर्ष) को कोंडागांव के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *