जनगणना के लिए 2 दिन की ट्रेनिंग शुरू:कलेक्टर बोले-16 मई से 14 जून तक होगा मकान सूचीकरण और गणना का काम

वर्ष 2027 की जनगणना के लिए जालोर में 2 दिन की ट्रेनिंग शुक्रवार को शुरू हुई। राजस्थान सरकार के निर्देश के अनुसार प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे की अध्यक्षता में सामतीपुरा रोड पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिविर शुरू हुआ। जनगणना-2027 के पहले चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। ट्रेनिंग कैंप जिला स्तरीय है। कलेक्टर प्रदीप के.गवांडे ने बताया- जनगणना के प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और मकानों की गिनती का काम होगा। इसलिए कैंप में जिले के सभी चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जिला स्तर के 4 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत तहसील-नगर परिषद-नगर पालिका चार्ज स्तर पर मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाना, जनगणना कार्य का आवंटन एवं जनगणना प्रगणकों व सुपरवाइजर के कार्य की निगरानी के लिए प्रशिक्षण दी जा रही है। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय कार्यालय जयपुर से संतोष कुमार, उप निदेशक आयुषी शर्मा, सांख्यिकी अन्वेषक ने अधिकारियों को जनगणना 2027 से संबंधित कामों की बिंदुवार जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *