हिमाचल के जवान का हार्ट-अटैक से निधन:पैतृक गांव में आज सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार, डेढ़ साल के बेटे-पत्नी को पीछे छोड़ गए बसंत

हिमाचल प्रदेश में मंडी का जवान ड्‌यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत हल्यातर के 26 वर्षीय बसंत सिंह की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूचना के अनुसार, बसंत सिंह 10 डोगरा रेजिमेंट में देहरादून में तैनात था। ड्यूटी के दौरान जवान को हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद बसंत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि बसंत सिंह को शनिवार शाम के वक्त निधन हुआ है। इसके बाद शनिवार देर रात करीब 11 बजे सेना कार्यालय ने ग्राम पंचायत हल्यातर की प्रधान बंती देवी को फोन कर इस दुखद घटना की सूचना दी। परिवार से जल्दी मिलने का वादा रह गया अधूरा बसंत सिंह की मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बसंत सिंह अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य को छोड़ गए हैं। बसंत सिंह एक सप्ताह पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने परिवार से जल्द ही फिर मिलने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगी। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा SDM बल्ह स्मृतिका नेगी के अनुसार, सोमवार को बसंत सिंह की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव बुरहाली पहुंचेगी, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *