जिला पुलिस व स्थानीय कलाकारों का सड़क सुरक्षा पर वीडियो लांच

भास्कर न्यूज | लोहरदगा सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन और स्थानीय कलाकारों के द्वारा यातायात नियम को लेकर बनाया गया वीडियो रविवार को पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के द्वारा लांच किया गया। इस वीडियो के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया है। इस वीडियो को बनाने में स्थानीय कलाकारों के साथ जिला प्रशासन की टीम ने भी अपनी भूमिका अदा की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक पैमाने पर झारखंड पुलिस कार्य कर रही है। इस क्रम में एक अनोखी पहल जिला में की गई है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम रंजन के द्वारा स्थानीय भाषा में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता वीडियो बनाने का सुझाव दिया गया। साथ ही इस वीडियो को बनाने में क्षेत्रीय गायक क्यूम रवानी और उनकी टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया। यह वीडियो जिले में ही सूट की गई है। जिसे लॉन्च किया गया है। साथ ही वीडियो को यू ट्यूब में डाला गया है। उन्होंने कहा कि लोग इस वीडियो को देखेंगे और इसके संदेश को समझेंगे। वहीं संदेश में मुख्य रूप से है कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना है, हेलमेट का प्रयोग करना है, सीट बेल्ट लगानी है, नशा कर व तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलानी है। वहीं उन्होंने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व स्थानीय गायक को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी पूरी टीम को बधाई दी। वहीं गायक ने कहा कि लोग यातायात नियम का पालन नहीं करते हुए वाहन चलाते हैं। इस क्रम में वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिसमें कइयों की मृत्यु हो जाती है। साथ ही कोर्ट कचहरी के चक्कर लगानी पड़ती हैं। उसके अलावा उनके घर परिवार और छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर ने कहा कि कार्य से सेवानिवृत्ति होने के बाद मेरा पूरा ध्यान सामाजिक सेवा में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *