140वें सप्ताह भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा, 42 लोगों ने उठाया लाभ

भास्कर न्यूज|लोहरदगा सेवा भारती लोहरदगा ने चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में 140वें सप्ताह, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया। रविवार सुबह 7:30 बजे शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी ने जयकारे लगाए। शिविर में 42 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच निशुल्क की गई। अन्य पैथोलॉजी जांच आधे खर्च में कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही जीवन सफल होता है। समय-समय पर जांच जरूरी है ताकि बीमारियों का समय रहते इलाज हो सके। डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि कई लोग अपनी बीमारियों से अनजान रहते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है। यहां जांच के बाद कई लोगों को अपनी बीमारियों की जानकारी मिली और वे इलाज करवा रहे हैं। सहसचिव संजय चौधरी, अनामिका भारती और राजीव यादव ने बताया कि यह शिविर हर रविवार सुबह एक घंटे के लिए लगाया जाता है। शिविर में दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, राजीव यादव, अंजलि सर्राफ, शंभू शर्मा, सत्यम सर्राफ, सुरेश पोद्दार, अतुल सर्राफ, प्रियंका शर्मा, तपेश्वर अग्रवाल, बिहारी उरांव, राजेंद्र प्रसाद, मीरा देवी, बृजेश प्रसाद, अनुराधा प्रसाद, सुबोध महतो, प्रवीण कुमार, सुधांशु प्रकाश, पूनम देवी, शीला देवी, गोपाल राम वर्मा, अंकित कुमार, गोपाल प्रसाद, रामचंद्र गिरी, रूपेश चौधरी, प्रभु दयाल साहू, तारा भंडारी, सुरेंद्र प्रसाद साहू, बीना देवी, रमेश प्रसाद और सच्चिदानंद अग्रवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *