जहरीला सांप के काटने से महिला घायल

भास्कर न्यूज | ठेठईटांगर जोराम में हुई सड़क दुर्घटना में मृत युवक बिनजॉन तिर्की के परिवार से शनिवार की शाम क्षेत्र के विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृत युवक के भाई सह जेएमएम नेता बिनोद तिर्की को ढांढ़स बढ़ाते हुए दुख की घड़ी में उनके साथ होने का आश्वासन दिया। गांव के ही कब्रिस्तान में दफन और बेरियर कार्यक्रम के उपरांत विधायक व शोकाकुल परिवार के लोग घरों में जुटे और मृत युवक के आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर की आराधना की। मौके पर विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन और मृत्यु ईश्वर की इच्छा के अनुरूप है और इस पर हमें संतोष व्यक्त करते हुए हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, समी आलम, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मो कारू, नवनीत आदि मौजूद रहे। सेन्हा| सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहनजरा में रविवार को जहरीले सांप के काटने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जानकारी अनुसार लोहनजरा ग्राम निवासी अबुतालिब अंसारी की पत्नी अफसाना खातून तालाब से कपड़ा साफ कर लौट रही थी। इस क्रम में सांप ने महिला को पैर में काट लिया। जिसके बाद महिला की स्थित बिगड़ने लगी। वहीं परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की इलाज चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *