जहाजगढ़ में पिछले एक महीने से बिजली का खंभा नीचे से टूटा हुआ है। लोगों द्वारा बिजली विभाग को बताने के बावजूद खंभे को नहीं बदला जा रहा है। इस कारण इलाके के लोग सहमे हुए हैं। इलाका निवासी हरप्रीत सिंह, सूरज कुमार ने बताया कि एक महीना पहले रात के समय में किसी अज्ञात ट्रक चालक ने खंभे को टक्कर मार दी थी। जिस कारण बिजली का खंभा नीचे से टूट गया था। इस परेशानी के बारे में संबंधित बिजली विभाग को बताने पर भी खंभा नहीं बदला जा रहा हैं। जबकि इस खंभे के उपर से हाई वोल्टेज तारें गुजरती हैं। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे को पहल के आधार पर बदला जाए नहीं तो खंभा कभी भी गिर सकता है। जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।


