श्री दरबार साहिब के पास स्थित गली गुजरां वाली में पिछले कई दिनों से सीवरेज ब्लॉक है। जिस कारण गंदा पानी गली में जाम हो रहा है। इस समस्या के कारण गली में बदबू की भरमार हो गई है। इलाका निवासी राहुल कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों से सीवरेज की ब्लॉकेज इलाके में बनी हुई है। गंदा पानी सीवरेज से निकलकर बाहर गली में जमा हो जाता है। इस कारण इलाके में बदबू की भरमार हो गई है। यहां तक कि यह समस्या आए दिन होती रहती है। इसका पक्का समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार तो पीने वाले पानी में भी गंदा पानी आ जाता है। लोगों ने निगम से मांग की है कि इस समस्या का समाधान पहल के आधार पर करवाया जाए।


