नवजोत कौर सिद्धू ने अजीत नगर में लोगों से की मुलाकात

पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेत्री डॉ नवजोत कौर सिद्धू पूर्वी हलके में एक्टिव हो गए हैं। इसके लिए रविवार को हलके के कुछ कांग्रेसियों के गृह स्थान पर विजिट किया। वहीं उनकी वार्ड से संबंधित समस्याओं को भी जाना और लोगों से गर्मजोशी से मुलाकात भी की। पूर्वी हलके के इलाका अजीत नगर में मनप्रीत सिंह मन्नू के गृह स्थान पर मैडम नवजोत कौर सिद्धू पहुंची। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद शैलिंदर सिंह शैली और जसमीत सिंह सोढी भी पहुंचे। मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने हलके में आ रही समस्याओं के बार में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अब लोग बदलाव चाहते हैं, क्योंकि लोगों ने पहली पार्टी को परखकर देख लिया हैं। इस दौरान इलाका अजीत नगर के लोगों ने मैडम नवजोत कौर सिद्धू को सम्मानित किया। इस मौके पर नवलप्रीत कौर, स्वीटी छाबड़ा, नितिन प्रीत कौर, इशप्रीत कौर, सुखमन सिंह, मनवीत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *