डीएवी सीसै स्कूल हाथी गेट में 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारम्भ ज्योति प्रज्जवलन व मन्त्रोच्चारण के साथ हुआ। स्कूल की छात्राओं ने अपनी विलक्षण कला का परिचय देते हुए पंजाबी सभ्याचार की पहचान पुराने लोकगीतों पर गिद्दे, लावणी और परम्परागत शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। लोहगढ़ शाखा की इंचार्ज परमजीत कौर ने विद्यार्थियों की विशिष्ट उपलब्धियों एवं स्कूल की विभिन्न गतिविधियों का विवरण दिया। स्कूल के प्रिं. विकास पराशर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विदायगी सही मायनों में नई शुरूआत की ओर पहला और बड़ा कदम होता है। मॉडलिंग के विभिन्न राऊंड के पश्चात स्कूल की अनु को मिस कॉन्फीडेंट, राबिया को मिस वार्मिंग, नंदिनी को मिस गार्जियंस तथा गौरिका को मिस डीएवी चुना गया।


