भिलाई| शहर के श्रीमंत झा ने 13 से 15 फरवरी तक हुई नॉर्वे पैरा-आर्म रेसलिंग कप-2025 में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने यह पदक कुंभ में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित किया है। उन्होंने इस स्पर्धा में 85 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में भाग लिया। नार्वे के जॉन फ्रेविक ने इस वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने के बाद झा ने कहा कि अब आने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। यह उपलब्धि मेरे लिए विशेष है। इसे मिलाकर उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 52 पदक जीत लिया है। इसी वजह से अपने वजन वर्ग में वर्ल्ड में तीसरे और एशिया के पहले पैरा आर्म रेसलर का स्थान बनाए हुए हैं। उनकी उपलब्धि पर आर्म रेसलिंग की अध्यक्षा प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ के आर्म रेसलिंग के अध्यक्ष जी. सुरेश बाबे, चेयरमैन बृजमोहन सिंह, सचिव श्रीकांत एवं कोच ऋषभ जैन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


