भाजपा की जीत पर बोले विधायक विकास कार्य को देंगे प्राथमिकता

बेमेतरा| जिले की एकमात्र नगर पालिका बेमेतरा में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा 1 हजार 130 मत से जीत दर्ज की है। नपा के कुल 21 वार्ड में से 14 वार्ड में भाजपा पार्षद भी जीतकर आए हैं। इसे लेकर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह जनता के विश्वास व भाजपा की नीतियों की जीत है। शहर की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। हम जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे। विकास कार्य को प्राथमिकता देंगे। बीते 5 साल से प्रदेश व शहर के लोग कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार व कांग्रेस नेताओं से परेशान थे। उनका ही यह परिणाम है कि आज बेमेतरा नगर पालिका में आम जन मानस की जीत हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *