पिपरिया| ग्राम कोयलारी में यज्ञेश्वर महादेव मंदिर मौजूद हैं। मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा और पंच कुंडीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा महापुराण और महायज्ञ महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से होगी। इस दिन भव्य शोभायात्रा निकालकर कथा की शुरुआत की जाएगी। यह आयोजन यज्ञेश्वर महादेव जी की कृपा से संपन्न होगा। अखंड ज्योति कलश स्थापना और सिद्धि-बुद्धि दाता श्री गणपति की वृहद यज्ञ आराधना भी होगी। कथा व्यास दीनबंधु दास महराज (वृंदावन वाले) होंगे। 18 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पाठ होगा। दोपहर 2 बजे से यज्ञेश्वर महादेव पूजन और अभिषेक होगा। 26 फरवरी को गोपूजन, गो-प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।


