कोंडागांव | राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई गुं्डाधुर महाविद्यालय द्वारा शनिवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 20 स्वयंसेवक शामिल हुए। जिसमें बाह्य परीक्षक के रूप में जिला संगठन शशिभूषण कन्नौजे का आगमन हुआ। उनके द्वारा स्वयंसेवकों से रासेयो से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गये। साथ ही साथ विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।


