नागौर में डंपर, जेसीबी समेत 5 करोड़ की मशीनरी जब्त:थाने से 3Km दूर अवैध खनन कर रहे थे; 8 गिरफ्तार

नागौर जिले के खींवसर में अवैध खनन के खिलाफ DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। DST प्रभार मुके नेतृत्व में टीम ने प्रेमनगर के बायसा मंदिर के पास चल रहे अवैध खनन के ठिकानों पर छापेमारी की। नेशनल हाईवे से मात्र 200 मीटर और खींवसर पुलिस थाने से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर खनन माफियाओं ने सरकारी भूमि के बड़े भाग को खोदकर खोखला कर दिया था। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में मशीनरी और वाहनों को जब्त किया है। इनमें 4 डंपर, 3 जेसीबी, 4 एलएनटी मशीनें, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कंप्रेसर ड्रिलिंग मशीन, एक स्कॉर्पियो और एक बाइक शामिल है। जब्त गाड़ियों और मशीनरी की अनुमानित कीमत 5 करोड़ के करीब है। अवैध खनन और परिवहन के आरोप में मौके से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जानकार के अनुसार खींवसर में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध खनन की सूचना आ रही थी। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। देखिए- कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *