अगले सात दिन अब गर्मी का एहसास होने वाला है। दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक ही रिकॉर्ड होगा। वहीं रात का तापमान भी 16 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड होता रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवा कमजोर पड़ गई है। वहीं ठंड को कमजोर करने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से दिन में हलके बादल रहेंगे, जिससे तापमान अधिक रिकॉर्ड होगा और गर्मी भी महसूस होगी। अभी शाम से लेकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक जो ठंड महसूस हो रही थी, अब वह भी नदारद रहेगी। न्यूनतम तापमान का निचला स्तर 12 डिग्री रहा
इस बार फरवरी भी ठीक पिछले साल जैसा ही बीत रहा है। पिछले वर्ष भी न्यूनतम तापमान का निचला स्तर 12 डिग्री रहा था। इस बार भी इसी स्तर पर जाकर तापमान रुक गया था। वहीं 2023 में 8.5 डिग्री तक भी न्यूनतम तापमान गया था। इस लेवल पर अब न्यूनतम तापमान जाने के आसार नहीं हैं। हालांकि इस बार ठंड अच्छी रही है। दिसंबर, जनवरी के बाद फरवरी में भी ठंड के कई दौर आए।


