बाइक से गिरे युवक की मौत, इस साल थी शादी

टीटी नगर इलाके में बाइक से गिरकर 25 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के समय दोस्त के साथ बाइक से स्ट्रीट फूड खाने जा रहा था। युवक वल्लभ भवन में किसी अधिकारी का ड्राइवर था। पुलिस मौत की वजह अटैक मान रही है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सागर वर्मा (25) शनिवार देर रात दोस्त के साथ घूमने निकला था। दोस्त बाइक चला रहा था और सागर पीछे बैठा था। माता मंदिर चौराहा के पास सागर अचानक बाइक से ​नीचे गिरा। यह देख दोस्त घबरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक सागर के मामा ने बताया कि सागर वल्लभ भवन में किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। इस साल उसकी शादी की तैयारी थी। रिश्ता तो हो चुका है। दो भाइयों में सागर बड़ा था। घर की जिम्मेदारी उस पर थी। दुकान के बाहर फंदे पर लटका मिला शव
अशोका गार्डन इलाके में चाय की दुकान चलाने वाले युवक का शव दुकान के बाहर टीनशेड में फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुभम सूर्यवंशी (30) आईटीआई के सामने चाय की दुकान चलाता था। शनिवार सुबह वह दुकान जाने का कहकर निकला था। शनिवार रात परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। पिता ने बताया कि चार बहनों में शुभम इकलौता भाई था। शुभम पर ही घर की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *