एलिवेटड रोड पर तय मानक 50 से अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस मशीन की मदद से चालान कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पौने चार किलोमीटर के एलिवेटेड रोड पर सिर्फ 50 स्पीड के चार चेतावनी बोर्ड रोड के किनारे लगाए गए हैं, जिससे टूरिस्टों को स्पीड लिमिट साइन बोर्ड का पता न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चालान भी कटवाने पड़ रहे हैं। -कमल डालमिया


