सर्किट हाउस में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की लीडरशिप जुड़ी। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित ताजा बजट के प्रावधानों पर चर्चा की गई। भाजपा के तमाम बड़े नेता अलग-अलग शहरों में जाकर बजट के प्रावधानों के फायदे से लोगों को वाकिफ कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संगठन की मीटिंग हुई। इस दौरान बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने केंद्रीय बजट 2025-26 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। लाल सिंह आर्य ने कहा की चालू वित्त वर्ष का बजट विकसित भारत के लिए सशक्त भारत का निर्माण करने वाला है। इस बजट से करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान आई है।उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा और विकसित भारत बनाने के लिए जिस रफ्तार की जरूरत है वह सब इस बजट से पूरी होगी। उन्होंने बजट में किए गए इनकम टैक्स व्यापार तथा आम लोगों के आर्थिक विकास के प्रावधानों पर रोशनी डाली है। सर्किट हाउस में इस दौरान जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित लीडरशिप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ,पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व लोकसभा सांसद जालंधर सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव अविनाश चंद्र, वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, जिला महामंत्री एडवोकेट अशोक सरीन,अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता दीपक बाबा सहित तमाम लीडरशिप शामिल रही।


