वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को पिंकसिटी में संगीत का खास जश्न मनाया जाएगा। बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर और लाइव परफॉर्मर सुनिधि चौहान अपना बहुचर्चित ‘आई एम होम’ इंडिया टूर लेकर जयपुर पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात सुनिधि जयपुर पहुंची। यहां फैंस ने उनका स्वागत किया। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई में शानदार सफलता के बाद अब जयपुर इस संगीतमय सफर का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव बनने जा रहा है। देशभर में इस टूर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और अब तक एक लाख से अधिक दर्शक इसका हिस्सा बन चुके हैं। तीन घंटे का दमदार लाइव अनुभव करीब तीन घंटे तक चलने वाली इस प्रस्तुति में सुनिधि चौहान अपने सुपरहिट बॉलीवुड गीतों पर परफॉर्म करेंगी। उनकी ऊर्जावान स्टेज प्रेजेंस और दर्शकों के साथ सीधा जुड़ाव इस कार्यक्रम को खास बनाता है। युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह कड़े प्रतिस्पर्धी लाइव एंटरटेनमेंट के दौर में ‘आई एम होम’ मौजूदा समय का एक सफल मल्टी-सिटी टूर बनकर उभरा है। जयपुर में भी इस कॉन्सर्ट को लेकर युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसका मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है।


