वीनस लेडीज क्लब ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

लुधियाना। वीनस लेडीज क्लब की तरफ से वैलेंटाइन डे को लाइव म्यूजिक के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का माहौल शुरू से ही बेहद खुशनुमा और ऊर्जा से भरपूर रहा। डायरेक्टर कुलजीत वालिया, डिप्टी डायरेक्टर मनमोहन खरबंदा, चेयरपर्सन परमजीत मट्टा और वाइस चेयरपर्सन सरोज जैन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रेसिडेंट अनुराधा बंसल और वाइस प्रेसिडेंट रीमा भाटिया ने सभी सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया। सचिव गुरदीप खरे ने पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद सधे हुए और आकर्षक अंदाज में किया, जिससे कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा बनी रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाइव बैंड की संगीतमय प्रस्तुति रही। मधुर धुनों और शानदार परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया। प्यार और अपनत्व से भरे इस खास अवसर पर सभी ने साथ मिलकर खूबसूरत पलों को जिया। हंसी-मजाक, संगीत और नृत्य के बीच बिताए गए ये पल सभी के दिलों में हमेशा के लिए यादगार बन गए। यह शाम न केवल मनोरंजन से भरपूर रही, बल्कि आपसी स्नेह और एकता को भी और मजबूत कर गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *