लुधियाना | जीएसटी विभाग की मोबाइल विंग ने टैक्स चोरी मामले में फर्म मां स्टील के प्रोपराइटर रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना माल सप्लाई किए एचआर-सीआर कॉइल्स और स्ट्रिप्स के फर्जी बिल जारी किए थे। जांच में 50 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग पाई गई और 9 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट पाए गया। मोबाइल विंग ने बाड़ेवाल पिंक पार्क के पास स्थित आवास पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से दस्तावेज और लेन-देन के संबंध में पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार फर्म के भौतिक स्टॉक और बही-खातों में भारी अंतर पाया गया। जांच के दौरान कोल्ड रोल्ड (सीआर) शीट्स की अधिक बिलिंग का मामला सामने आया, जिनके बिल मुख्य रूप से साइकिल पार्ट्स और स्पेयर पार्ट्स निर्माताओं के नाम पर जारी किए जाते थे।


