25.8 डिग्री के साथ शहर में साल का सबसे गर्म दिन

लुधियाना| शहर में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। यह इस साल का अब तक का सबसे अधिक दिन का तापमान रहा। रात का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार निचले और मध्य स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसका प्रभाव 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर देखा जा रहा है। 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *