लुधियाना| आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। विधायक की सुरक्षा में अतिरिक्त गनमैन तैनात किए गए हैं। साथ ही विधायक ने अपने स्तर पर बुलेटप्रूफ गाड़ी भी ले ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच के बाद ही लोगों को उनसे मिलने दिया जा रहा है। उनके दफ्तर में भी आने-जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। विधायक अशोक पराशर ने बताया प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें हर समय सतर्क रहने को कहा गया है। वह निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की अलग से शिकायत पुलिस को नहीं दी है। उन्होंने कहा प्रशासनिक अलर्ट के बाद बुलेटप्रूफ गाड़ी उन्होंने स्वयं खरीदी है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने संबंधी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


