लाल बागेश्वर महादेव को आज लगेगा छप्पन भोग, निकलेगी पालकी यात्रा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव हेमू कालानी नगर लालबागेश्वर धाम गली नंबर 5 में शिव सेवा मंडल द्वारा संचालित प्राचीन सिद्ध पीठ है। जहां भोले बाबा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिव सेवा मंडल के वरिष्ठ सदस्य आवतराम तेजवानी, सदस्य अनिल तेजवानी एवं प्रकाश आहूजा ने बताया कि 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस पर शाम को 6 बजे महाकाल एवं लाल बागेश्वर महादेव को छप्पन भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे आकर्षक रूप से बैंड बाजे एवं रंगीन लाइटिंग के साथ भगवान महाकाल की पालकी यात्रा हेमू कालानी नगर में निकाली जाएगी। संस्था के सदस्य राजेश तेजवानी एवं विनोद लुल्ला ने बताया कि इस अवसर पर महिलाएं लाल ड्रेस एवं पुरुष बनियान एवं धोती (या पजामा) में पालकी को उठाएंगे। पालकी भ्रमण के पश्चात दुर्गा मंदिर में मां गौरी की महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन लाल बागेश्वर भोले बाबा एवं माता गौरी का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे से हेमू कॉलोनी नगर में अद्भुत रूप से भूत पिशाच एवं राक्षस नंदी इत्यादि भोले बाबा की बारात में हेमू कॉलोनी नगर का भ्रमण करेंगे। दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे जहां पर वैदिक एवं सनातन पद्धति से पूरे सम्मान के साथ भोले बाबा की विवाह रस्म माता पार्वती से संपन्न होगा। तत्पश्चात प्रसादी के रूप में भंडारा का आयोजन रखा गया है । काशी के अघोरी भक्त लीला का प्रदर्शन करेंगे शिवरात्रि के दिन विश्वनाथ काशी के अघोरी भक्त भस्म आरती के अलावा अद्भुत लीला का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें शिवजी की भक्ति भी प्रदर्शित होगी। पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सलाहकार अर्जुन दास पंजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, आवतराम तेजवानी, गुरमुखदास वाधवा, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने सभी शिव भक्तों को उक्त आयोजन में उपस्थिति का आह्वान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *