कवर्धा| सकरी नदी में नालियों के गंदा पानी जाने से रोकने के लिए वर्षों से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। नदी में आज भी नालियों का गंदा पानी नदी में मिल रहा है। वहीं पानी सूखने के कारण नदी अब नाले की ही तरह नजर आ रही है। ऐसे में शासन द्वारा खर्च किए करोड़ों रुपए व्यर्थ हो गया। लगता है बिना किसी प्लानिंग करोड़ा खर्च किया जा रहा है।


