सिनोधा| ग्राम जरौद के दुर्गा चौक पारा में बीते सोमवार को ओम समिति द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चे, युवा अपने माता-पिता को सामने बैठकर आरती सजाकर सर्वप्रथम आरती किये,उसके पश्चात तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। जरौद निवासी खेदू सेन ने बताया की इस प्रकार के आयोजन से माता पिता के प्रति सम्मान एवं माता पिता अपने बच्चों के प्रति आर्शीवाद भाव बनाये रखते हैं।बच्चों में अपना पन एवं शांत का भाव उत्पन्न होता हैं।इस पर्व को सन् 2006 से 14 फरवरी को मनाने की शुरुआत किया गया था,जो प्रति वर्ष पूरे फरवरी माह तक मनाया जाता है।इस आयोजन में भाटापारा के संचालक राजाराम,संतोष वर्मा आदि मौजूद थे।


