रोटरी क्लब मीटिंग… योग के फायदे जाने, वेलेंटाइन डे पर डांस किया

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने मंथली मासिक मीटिंग का आयोजन किया। सचिव इलेक्ट हरविंदर सिंह ने मंच संचालन किया। प्रधान डॉ. पूजा कपूर ने सभी का स्वागत किया और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल फरवरी को रोटरी में पीस डेवलपमेंट और कनफ्लिक्ट रेजोल्यूशन माह के रूप में मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में योगाचार्य उजाला कटारिया को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने योगा और मेडिटेशन के लाभ बताते हुए सभी सदस्यों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रोजाना जीवन में मन की शांति प्राप्त करने के लिए मेडिटेशन के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने पीस डेवलपमेंट के क्षेत्र में रोटरी के काम के बारे में बताया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राजेश्वरी थी। कार्यक्रम के दौरान वैलेंटाइन डे मनाते हुए सभी सदस्यों ने नृत्य किया। यहां चेतन कपूर, पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. एमएस भुटानी, डॉ. जश्नीव कपूर, मंदीप जुनेजा, दर्शन सिंह, रमन भल्ला, गीता भल्ला, पूर्व प्रेसिडेंट सोंध, वंदना बाली, प्रीति संघवी, जितेंद्र संघवी, डॉ. एचएस पाल, डॉ. गुरप्रीत कोहली, डॉ. पीआर चौधरी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *