जालंधर| डिस्ट्रिक्ट जालंधर केमिस्ट एसोसिएशन और रिटेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जालंधर के नए जोनल लाइसेंस अथॉरिटी (जेडएलए) अधिकारी बलराम लुतरा का पदभार संभालने पर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर अनूपमा कालिया, एसोसिएशन के प्रधान संजय सहगल, जनरल सेक्रेटरी जतिंदर सिंह चावला, चेयरमैन तजिंदर पाल सिंह, सतीश प्रेशर, विशाल शर्मा और जेबी चड्ढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रधान ने बलराम लुतरा का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


