जालंधर| सिटी के वार्ड नंबर 84 के अंतर्गत आते अमन नगर इलाके में स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण मोहल्ला निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मोहल्ला निवासी सुनील, राजकुमार, रजनी, चिंका और जॉनसन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूरा टैक्स वसूलने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। रात के समय गलियों में पसरे अंधेरे के कारण हमेशा चोरी और अन्य वारदातों का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाका पार्षद नीरज जस्सल को इस समस्या की जानकारी है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। निवासियों ने मांग की है कि सुरक्षा के मद्देनजर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं। -राजकुमार, अमन नगर।


