इंटरलॉक के काम से 4 बाल श्रमिक मुक्त

प्रतापगढ़ | धरियावद पुलिस टीम द्वारा मजदूरी कर रहे चार बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर प्रकरण दर्ज किया गया। सीआई हजारीलाल मीना ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली ​कि धरियावद-उदयपुर रोड की साइड में इंटरलॉक का काम चल रहा है, जहां कुछ बाल श्रमिक काम कर रहे है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चार बाल श्रमिक काम करते हुए मिले। ठेकेदार राजमल मीणा निवासी शिवपुरी थाना केसरियावाद 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी पर काम करवा रहा था। ठेकेदार के बारे में पूछने पर कहीं गया होना सामने बताया। चारों नाबालिग बाल श्रमिक को दस्तयाब कर बाल श्रमिकों के परिजनों को सूचना दी। ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *