“रूट्स टू विग्स’ 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी

भास्कर न्यूज | जालंधर संस्कृति केएमवी स्कूल ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ”रूट्स टू विंग्स” शीर्षक से भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया। इसमें मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कक्षा 12वी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संध्या का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ विद्यार्थियों का आकर्षक रैम्प वॉक रहा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट गुणों और अविस्मरणीय योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया गया। बहुप्रतीक्षित मिस संस्कृति और मिस्टर संस्कृति की उपाधि क्रमशः एरिका वर्मा और सक्षम को प्रदान की गई। कार्तिक भल्ला को मिस्टर हैंडसम, नियति चौधरी को मिस एलिगेंट तथा मनरूप सिंह को मिस्टर टैक विज़ के रूप में सम्मानित किया गया। दिलप्रीत सिंह होठी और अश्विका पांडे की निष्ठा को सराहते हुए उन्हें क्रमशः मिस्टर सिंसियर और मिस सिंसियर की उपाधि दी गई। सुखदीप कौर को मिस विवेशियस, नितिन थिंद को मिस्टर ट्रेलब्लेजर, तनवी को मिस क्रिएटिव, करमवीर सिंह को मिस्टर आइन्सटाइन, सुखमीत सिंह भामरा को द भांगड़ा स्टार, मन्नत वर्मा को मिस नाइटेंगल, आस्था भसीन को मिस अडोरेबल तथा पूर्णिमा को मिस जेनरस की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने विद्यार्थियों की दृढ़ता, समर्पण और अटूट उत्साह की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एकाग्रता, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *